‘गए वक़्तों का अफ़साना हूँ शामिल हूँ हवाओं में’
वो अपनी दासताँ साहिल पे आ कर डूबने को है,
वो उल्फ़त का ज़माना मुस्कुराना डूबने को है।
अभी कल ही तो सोंचा ये के जलवा रु-ब-रु होगा,
अभी जाना के अश्को में ये अरमाँ डूबने को है।
गए वक़्तों का अफ़साना हूं बैठा मैं किनारे पर,
वो ख़ुशबू पैरहन ज़ुल्फ़ें वो वेणी डूबने को है।
रहे हस्ती पे चलके यूं भला क्या हो गया हासिल,
के दरिया जुस्तजू का है मुसाफ़िर डूबने को है।
परेशानी के जलवे ग़म की बारिश ख़ूब है मौसम,
किसी बरसात में हस्ती का जादू डूबने को है।
---प्रदीप सेठ “सलिल”
