"हमने दशकों तक मोहब्बत की इबारत को सहेजा"
यों भला कितने युगों तक दिल को बहलाते रहेंगे
उसके उलझाए सवालों की ग़ज़ल गाते रहेंगे,
जानते हैं रहबरी उसको तिजारत की तरह है
दर्द की दहलीज़ पर न बारहा जाते रहेंगे।
हमने दशकों तक मोहब्बत की इबारत को सहेजा
जो निभाएं दुश्मनी क्यों दोस्त कहलाते. रहेंगे,
सब्र के दरिया में लहरें उठ रहीं हैं दम ब दम
ठान लो अब गीत अंगारों के हम गाते रहेंगे।
--प्रदीप सेठ सलिल
