'कांच के गमले नहीं मेरे इरादे हैं पलाश'
यूं लगा कि गुजरे कल की अफ़सरा आयी इधर
मुझको माज़ी ने पुकारा है कि देखो तो इधर,
लहलहाती ज़ुल्फ़ है मस्ती ग़ज़ल रुबाई हुस्न
उसकी शोखी का असर हर सू कि देखो तो इधर,
कांच के गमले नही मेरे इरादे हैं पलाश
मेरी महफ़िल की शमा वो है कि देखो तो इधर,
यूं तो मिट्टी की बनी हर शै जहां में है मग़र
वो परी फूलों की, शबनम की, कि देखो तो इधर-
दर पे उल्फत की लहर आयी है देखो तो इधर,
दिल की बस्ती में बसा कोई कि देखो तो इधर।
-प्रदीप सेठ सलिल
