ख़ामोश है चूड़ी नही पाजेब का स्वर हे ,
उन्नति के दौर में एक ये भी ख़बर है ।
खिड़की नहीं खुलती नयन से नैन न मिलते,
ए-सी की हक़ूमत का शहर भर में असर है।
है हाथ का बटुआ लिए संदेश मशीनी ,
भाव से भीगे ख़तों का ये ही बसर है ।
ये मेट्रो का ढब कहीं पर माॅल की हलचल,
झूले नही पेड़ों पे न पनघट की डग़र है।
दमयंती को आंसू नही न नल को पीड़ा है,
वो कल्पना के द्वीप का बंधन कहाँ पर है।
माज़ी की नफ़ासत से नये गीत को स्वर दें,
उस दौर पर, इस दौर की भी, कुछ तो नज़र है।
--प्रदीप सेठ "सलिल"