'आवाम से मनुष्य सा व्यवहार कीजिए'



चुनाव की बरसात में तटबंध तोड़कर,

कौन किस जगह गया विचार कीजिए,

आप जंगल में खड़े हैं या नगर के मध्य

आवाम से मनुष्य सा व्यवहार कीजिए।


कोई मुझसे आकर पूछे चुप्पी की गहराई को,

लफ़्ज़ों के पैबन्द लगाकर हो इसकी भरपाई क्यों।

-प्रदीप सेठ सलिल