"यादों की बेल उम्र के पेड़ों पे चढ़ गयी"
यादों की बेल उम्र के पेड़ों पे चढ़ गयी,
मेरे अतीत से उठी मन में बिखर गयी।
कागज़ के हर्फ़ शक्ल के सांचे में ढल गये,
इस तरह से कल लिखी पुस्तक संवर गयी।
खूंटी से लेके उड़ गई किस्से तेरे मेरे
मेरे ही आसपास फिर हवा ठहर गयी।
यंत्र की तरह रहा रोटी की गोद में
ख़बर किसी की घर मेरा खुशी से भर गयी।
चिड़िया अनेक बार यों श्रृंगार की उड़ी
लाचारियों की धार उसके पर कतर गयी।
---प्रदीप सेठ "सलिल"
