"चुनाव की बरसात में तटबंध तोड़कर
कौन किस जगह गया विचार कीजिए,
आप इस तरफ रहें या उस तरफ मगर
भूख के किरदार से भी प्यार कीजिए। "
शब्द नेता के
नेता मजदूर के
मजदूर खेतों गारे के
खेत फसलों के
फसलें वोट की
वोट नेता को
नेता विभाजन को
विभाजन समाज का
समाज अट्टालिकाओं का
अट्टालिकाएं नेता की
नेता मंच के
मंच आग के
आग कुतर्कों की
कुतर्क नेता के।
-प्रदीप सेठ सलिल
