भय-किसी के दूर जाने का!
पक्षी
जो
आंगन में पर फैलाए उतरते थे,
अब कहाँ हैं
ओ!
निरंतर गतिमय वसुधा
तू जानती है क्या?
तू जानती है क्या?
कहाँ चला गया है तेज
सूरज का,
और लुप्त हो गयी है कहाँ
सुगंध फूलों की,
वातावरण क्यों रहता है उदास
--हर पल,
हर पल
क्यों लगता ऐसे
जैसे विस्तार
शून्य होता जा रहा है,
ऐसा पहले नही था कभी
कहीं
यही तो सच नहीं
कि
उसके दूर चले जाने का भय
मेरी प्रताड़ना हो,
और यह दुखदायी मौसम
उसकी छाया।
-प्रदीप सेठ “सलिल”
