ओ प्रियवंदा
खिले फूलों में देखी हैं मैने
एक आकृति
जो तत्पर है
बसंत के स्वागत को मेरे साथ,
ओ
आओ
हम कुछ देर
सब कुछ भूलें
और खोलें
आने वाली ऋतुओं के द्वार
समर्पित करें
"मैं"
तुम को
और
"तुम"
मैं को
बस शेष हो
एकीकार
और
हो जाऐं
एक बूंद
प्रीत।
--प्रदीप सेठ “सलिल”
