"पल्लू में मुँह छिपाके वो बरसों तलक रोई"



पल्लू में मुँह छिपाके वो बरसों तलक रोई

तालीम में कमतर हूँ वो ये जानकर रोई,

उस्ताद के ले जाती मशक़्क़त से वो पहरों

जाना जो कामयाब हूँ जमकर के माँ रोई। (खुशी में)

---------

कभी शबनम कभी ख़ुशबू सी बन के आती है

कोई तो है जो उम्मिदों से घर सजाती है,

जब कभी रात में, डरकर के रोता है बच्चा

बनके जन्नत की परी 'माँ' तभी आ जाती है।


-प्रदीप सेठ सलिल