दौर-ए-अश्क है मुझे मेरे में जीने दो,
फुहार ज़िंदगी के झरोख़े से आ रही।
-----
बिजली किसी ख़्याल की तड़पा रही है आज
दर्पण में कोई बिम्ब वो बना रही है आज।
शायद मेरे मिज़ाज से वाक़िफ़ वो हो गई
मुझको तभी तूफ़ान तक बुला रही है आज।
क्षितिज पे संध्या भीगते विगत को छू रही,
अश्कों से छन के याद उसकी आ रही है आज।
शबनम, उदास चाह की पलकों पे झुक गई
बारिश तमाम रात से जगा रही है आज।
घटा बरस के इस तरफ़ सहरा को नम किए
बूंदों से मख़मली सी सदा आ रही है आज।
---प्रदीप सेठ “सलिल”
