?आओ हम बच्चे हो जाएँ?
?बाल गीत.
?लो छुट्टी में नानी के घर मोर.....
डाल डाल पर घूम घूमकर चिड़िया गीत सुनाती
सुबह सुबह घर के आँगन में मुझे जगाने आती,
पूरब के सिंदूरी सूरज का स्वागत करती ये
सखियों के संग खेल खेलकर प्रेम-सुधा बरसाती।
छत पर गुटर-गुटर करता ये कानों में रस भरता
मटक मटक कर चले कबूतर हम सबका मन हरता,
दाना चुगकर इधर- उधर से छज्जे पर जा बैठे
धूप छाँव के झूले में ये दिनभर झूला करता।
लाल चोंच और हरे पंख में सजकर तोता आया
कभी-कभी एक काली टाई पहने उड़कर आया,
हरी मिर्च अमरूद आम की दावत इसको भाती
मिठ्ठू मिठ्ठू बोल रहा ये किसने इसे पढ़ाया।
लो छुट्टी में नानी के घर मोर नाचता देखा
हरे बैंगनी नीले रंग के पंखों वाला देखा,
सिर पर ताज सजाकर सावन में अठखेली करता
ह्रदय खुशी से झूम उठा जब राष्ट्र-परिंदे देखा।
-प्रदीप सेठ सलिल
