"आयु की नदी में खेलती सी...."


 ऐसा क्यों लगता है 

             मुझे

कि तू एक चिड़िया है-कोमल

आयु की नदी में खेलती सी,

और मैं एक वृक्ष

नदी के किनारे पर का।

अपनी लम्बी फैली सी  शाखाओं पर संभाले

                             तेरा नीड़।

ओ

ऐसा क्यों लगता है मुझे

कि तू एक चिड़िया है-कोमल

और मैं वृक्ष

तेरा नीड़ संभाले।


--प्रदीप सेठ सलिल