तड़कती धूप में
वो खड़ा है इंतजार में
कुछ पैसे कमा ले
यही दिल में चाह है,
उसको पता है अब
उसकी नौकरी में
सेंध लग चुकी है
ये जमाने के लोग
अब बदल चुके है
गरीबी में था जमाने
को इतना तेज बदलते
देख ना सका,
ना जाने किस मकाम
में खुद को
अपडेट कर ना सका ,
फिर भी खड़ा है
इसी उम्मीद में
कोई बाबू
आएंगे और बैठेंगे
उसके हथगाड़ी पे
कुछ पैसे कमाने
की आस में,

