तेरी याद में .....



तेरी याद में कुछ लिखूं,

बस यही सोचता हूँ !

जो अनकही थी बातें ,

उन्हें आज कह दू ,

या शब्द दे प्रेम का कविताएँ रचू ?

अब यही सोचता हूँ !


वह आना तुम्हारा ,

जब पूर्वा चली थी ,

शरमाई थी कलियाँ ,

शमा भी जली थी !

वह जादू तुम्हारा ,

अब कहाँ खो गया है ?

मैं हर पल बस यही सोचता हूँ ?


जो यादों की तेरे

मै तस्वीर बनाऊ ,

चेहरा तेरा ही हर पल याद आये !

लकीरों के बीच भी ,

अब तुझे खोजता हूँ !


वो लम्हे थे प्यारे ,

जो तुम संग गुज़ारे ,

उन लम्हो के बीच ,

अपनी ख़ुशी खोजता हूँ !


माना कि सूखा वो तेरा गुलाब ,

महका गई मेरे जीवन का किताब !

उन किताबों के पन्नों में ,

अब तुम्हे देखता हूँ !


तेरे सपनो में ,

आता जो होगा ,

उस ख़ुशक़िस्मत की

मैं तक़दीर सोचता हूँ !


जहाँ तू रहे ,

सदा ख़ुश रहे !

तेरी ही ख़ुशी में ,

अपनी ख़ुशी खोजता हूँ !


प्रदीप कुमार वर्मा