राजनीति की रोटी

किसान हितैषी सा बनकर ,

राजनीति में चमक गए !

दिन भर राजनीति की रोटी सेंक ,

नेता हमारे थक गए !

पेट भर खाना खा कर,

मुँह ढक अब सो रहे है !


मानव सेवा को समर्पित किसान ,

अपने दुःख को भूल ,

फिर से खेतो में उम्मीदों का बीज बो रहे है !


~प्रदीप कुमार वर्मा