ओ यम ! तेरा भय नहीं
आज मेरा विश्वास चरम पर ,
बढ रहा प्रगति पथ पर ,
दूर क्षितिज पर जो चमकता ,
है मेरा अब लक्ष्य वही !
ओ यम ! तेरा भय नहीं !
ये बढ़ते कदम न रुकेंगे ,
पहले से अब न थकेंगे ,
लक्ष्य न पा लूँ अपना जब तक
दिक् दिशा से जय नहीं !
ओ यम ! तेरा भय नहीं !
अपनी शक्तियों को मैंने,
आज पहचाना है !
गौरव भारतवंशी होने का ,
आज जाना है !
कहता है मेरी जिद्द जिसे तू ,
है मेरा संयम वही !
ओ यम ! तेरा भय नहीं !
क्षणिक नहीं है स्वप्न मेरे ,
न मेरे क्षमताओं से परे ,
आँधिया न रोक सकेगी मुझे ,
हार का संशय नहीं ,
ओ यम ! तेरा भय नहीं !
~ प्रदीप कुमार वर्मा
़

