लिखते रहिये ,
आदत नहीं है बुरी !
शब्द सबके पास ,
थोड़ी जुगलबंदी भी है जरुरी !
भाव मन के चंचल ,
कविता से करे अभिव्यक्ति पूरी !
तो लिख लीजिये मन की बात ,
रह न जाए कोई बात अधूरी !
कवि की कविता ,शब्दों की सरिता
नवकवियों के लिए 'कविशाला' सी धुरी !
इतने पर भी नहीं लिख रहे ,
भैया , ऐसी भी क्या मजबूरी !
लिखते रहिये ,
आदत नहीं है बुरी !
शब्द सबके पास ,
थोड़ी जुगलबंदी भी है जरुरी !
~प्रदीप कुमार वर्मा

