है जो मन में
वही नही है जीवन में ।
जो आनंद है खुले गगन में 
वो नही किसी बंधन में ।

कर सकते है सब से द्वंद
पर संयम है अपने वचन में ।
परिस्थिति जैसी भी आए 
अडिग रहना है रण में ।

कौन तुम्हारे मन को बांधे
कौन तुम्हारे मन से आगे 
शांति है हृदय प्रसन्न में 
लक्ष्य है अब यही इस जीवन में ।