सूरज की किरणों से होड़ ,

फिर से अपनी हिम्मत जोड़,

अब वक्त बदलना है तुझको,

नदियों की दिशा को मोड़

लगे रहो तुम अब डट के ,

चलो करे कुछ हट के ।

बाधाओं को पार लगा,

मरु भूमि में जीवन जगा,

बढ़ना है तुमको प्रतिपल,

आशाओं के पंख लगा ।

असफलताएं अब और न खटके,

चलो करे कुछ हट के ।।