नव प्रभात की एक किरण से

खिला कमल सा भारत है

आकांक्षाओं के एक पल में

नित नया बनता भारत है

नव प्रभात की एक.........

जन गण मन जैसी राष्ट्र शक्ति

हर हृदय में बसाये भारत है

नव प्रभात की एक ........

योग संस्कृति और अध्यात्म से

सम्पूर्ण विश्व में बसा यह भारत है

नव प्रभात की एक .........

युवा शक्ति और युवा सोच के साथ

नव युवा युवा सा भारत है