मेरा कृष्णा बड़ा उदास होगा,
जाने किस पनघट के पास होगा।।
कोसता होगा वो अपनी हीं रचना को,
जाने कौन उसके साथ होगा ।।
क्या रूठा है वो दुनियाँ से??
या देख ये सब खामोश होगा।।
मेरा कृष्णा आज बड़ा उदास होगा,
जाने किस पनघट के पास होगा।।
सोचा तो होगा न उसने इस दुनियाँ को जब चला था रचने,
क्या उसको पता होगा? रचा हुआ सब उसका ऐसे खाक होगा।।
जितना प्रेम भरा होगा हृदय मे,क्या उतना हीं भरा श्राप होगा,
रूह तक को छल जाए, क्या ऐसा भी भरा बात होगा।।
मेरा कृष्णा -कृष्णा आज बड़ा उदास होगा,
जाने किस पनघट के पास होगा।।
:-प्राची सिंह राजपूत

