ख्वाहिशें सारी पूरी होंगी,

ये तुम्हारा घर है क्या?


वो लड़की बहुत खूबसूरत है,

तुम्हारी उसपर नज़र है क्या?


उम्र भर इंतेज़ार कर सकते हो,

उससे मुहब्बत इस क़दर है क्या?


जिसे पाना चाहते हो,मिल जाये,

तो उसे न छूने का सबर है क्या?


चलो बहुत बुरा भला कह लिया,

ये बताओ बिना उसके बसर है क्या?


मेरी मुहब्बत क्यूँ नामंज़ूर है प्राची,

अच्छा? तुम्हें हिज़्र का डर है क्या?