सुनो, मुझे फोन वाला नहीं, ख़त वाला प्यार चाहिए

insta story के world में,

slow motion वाला प्यार चाहिए…


कभी आते जाते मिलो तो

जानबूझकर टकरा जाओ,

कभी नज़रें मिलें तो मुस्कुराओ,

आंखों की आंखों से गुफ्तगू वाला प्यार चाहिए…

सुनो, मुझे फोन वाला नहीं, ख़त वाला प्यार चाहिए।


मुझसे मिलने के तुम, अब भी ढूंढा करो बहाने।

गुनगुनाया करो आशा-रफ़ी के तराने।

मेरी पसंद ना पसंद कर रहे तुमको ख़्याल

नए दौर में, वो पुराने ज़माने वाला यार चाहिए…

सुनो, मुझे फोन वाला नहीं, ख़त वाला प्यार चाहिए।


बातों बातों में बातें बहोत हों,

ख़ामोशी में बेताबी बहोत हो।

सिनेमा हॉल के दौर में,

बाग में सैर वाली date चाहिए…

सुनो, मुझे फोन वाला नहीं, ख़त वाला प्यार चाहिए।


तेज़ दौड़ रही जिंदगी में

कुछ थमते हुए से पल चाहिए।

वो चाय की चुस्की, और

बन मस्का की सुबह चाहिए…

सुनो, मुझे फोन वाला नहीं, ख़त वाला प्यार चाहिए।


अब Mr.-Mrs. बन गए तो क्या?

घर गृहस्ती में उलझ गए तो क्या?

मोहब्बत आज भी उम्र नहीं दिल देखती है,

इस सदी में, हमारी सदी वाला सुकूं चाहिए…

सुनो, मुझे फोन वाला नहीं, ख़त वाला प्यार चाहिए।


insta story के world

में,

slow motion वाला प्यार चाहिए…