इंसान ने इंसान की आदत खराब की।
खुदगर्ज बनके जिंदगी मुद्दत खराब की।।
ये चांद ये सूरज ये ज़मीं आसमान को।
मजहब में बांटकर के इबादत खराब की।।
एक दूजे के लिए ही बना था ये आदमी।
नफरत का बीज बोके रवायत खराब की।।
रांझा के लिए ही खुदा ने हीर बनाई।
दोनों को अलग करके मोहब्बत खराब की।।
कुछ लोग बचाने के लिए घर की रियासत।
इस मुल्क की बेदाग सियासत खराब की।।
