प्यार एक शब्द नहीं, किसी के दिल की आवाज़ है
किसी को पाने की नहीं,किसी मे खोने की आस है
प्यार अगर प्यास है तो, एक मीठा सा एहसास है
सावन की भीगी हुई बूंदों सा,कहे अनकहे लबज़ों सा
आंखे मूंदकर जो हो जाए,ऐसा एक विश्वास है
क्यूंकि प्यार एक शब्द नहीं, किसी के दिल की आवाज़ है
प्यार एक पूजा के बंधे मन्नत के धागे सा,
उलझे हुऐ वक्त मे सुलझा सा,
सामने ना होकर भी जो मौजूद आपके पास है,
क्यूंकि प्यार एक शब्द नहीं, किसी के दिल की आवाज़ है
प्यार ही तो अंतरात्मा का ज्ञान है,
प्यार से ही तो इस दुनिया की पहचान है,
प्यार ही तो हमारी आत्मा का सम्मान है,
क्यूंकि प्यार एक शब्द नहीं, किसी के दिल की आवाज़ है
है शब्द बहुत छोटा सा,
मगर अर्थ मे छिपी गहराई है,
शरमाई हुई लेकिन किसी के दिल मे छुपी हुई परछाई है ,
प्यार शब्द तो निःशब्द है, है ये मौन संकल्पित साधना,
है अपने प्रीतम के होंठों पे, हँसती हुई मुस्कुराहट की कामना,
तभी तो कण-कण मे समाया राधा कृष्ण का प्रेम रास है,
क्यूंकि प्यार एक शब्द नहीं, किसी के दिल की आवाज़ है

