सोचता हूँ तुम्हें सोचना छोड़ दूँ
ज़िन्दगी को अब एक नया मोड़ दूँ,
बात तुम करती नहीं,
मुलाकात तुम करती नहीं,
तुम्हें बताने के बाद भी कि मैं तुमसे प्यार करता हूँ,
अपनी बारी पर तुम,
ना भी करती नहीं, हाँ भी करती नहीं
अब छोड़ो ये सब बेकार की बातें तुम,
तुम्हारे पीछे क्या अब मैं जीना छोड़ दूँ।।
सोचता हूँ तुम्हें सोचना छोड़ दूँ
ज़िन्दगी को अब एक नया मोड़ दूँ।। ,


