प्यार अब भी वो ही है


हाँ। उससे बातें करनी बंद कर दी है

दिल से उसकी यादें थोड़ी कम कर दी है,

लेकिन, प्यार अब भी वो ही है।


हाँ। उसकी आँखों में देखता नहीं हूँ मैं अब,

अगर गलती से रास्ते में मिल जाए वो मुझे,

तो, अपनी नज़र नीचे कर लेता हूँ मै तब,

लेकिन, प्यार अब भी वो ही है।


हाँ। उसकी गली में जाना मैंने बंद कर दिया है

उसके सामने प्यार जताना बंद कर दिया है,

लेकिन,प्यार अब भी वो ही है।


हाँ। उससे बोलना बंद कर दिया है,

उसके सवालो का जवाब देना बंद कर दिया है,

और इधर उधर पागलों की तरह उसे टटोलनआ बंद कर दिया है,

लेकिन, प्यार अब भी वो ही है।


हाँ। उसे याद करके रोना बंद कर दिया है,

इसलिए, मैंने अब देर रात जागना बंद कर दिया है,

सुबह उठ जाता हूँ मम्मी के बोलने से पहले,

शायद, मैंने जीना शुरू कर दिया है।

लेकिन, प्यार अब भी वो ही है।।