कभी मिल फुर्सत से,

कभी मिल फुर्सत से,

जहां ना वक़्त की पाबन्दी हो

ना हो डर अपनो से

कभी मिल फुर्सत से।।


कभी मिल फुर्सत से,

यू जल्दी जल्दी ना मिलना हो

तुम देखो मेरी आँखों में और देखती रहो,

यू छुप- छुप के ना आयी हो तुम किसी से,

कभी मिल फुर्सत से।।


कभी मिल फुर्सत से,

जहां बैठ सके तू मेरे से लग कर

बात कर सके, अपना सर,

मेरे कंधे पर रख कर,


हो मेरे हाथ में हाथ तेरा,

हो सूरज के साथ, चाँद तेरा,

इस दिन को याद कर, बाद हम दोनों तरसे,

कभी मिल फुर्सत से,

कभी मिल फुर्सत से।।