एक उम्र के बाद,

बच्चों ने जिद्द करनी छोड़ दी,

एक उम्र के बाद,

बच्चे बड़े हो गए।।


एक उम्र के बाद,

बच्चों ने पढ़ना बंद कर दिया,

एक उम्र के बाद,

बच्चे कमाने निकल गए।।



एक उम्र के बाद,

बच्चे बड़े हो गए।।



एक उम्र के बाद,

बच्चों ने तकलीफ बतानी बंद कर दी,

एक उम्र के बाद,

बच्चे दर्द छुपाना सीख गए।।


एक उम्र के बाद,

बच्चों ने अपनी सी कहनी बंद कर दी,

एक उम्र के बाद,

बच्चे माँ - बाप की सुनने लगे।। 



एक उम्र के बाद,

बच्चे बड़े हो गए।।


एक उम्र के बाद,

बच्चों ने अपने सपनों को मार दिया,

एक उम्र के बाद,

बच्चे जिम्मेदारी लेना सीख गए।।



एक उम्र के बाद,

बच्चे बड़े हो गए।।