जीत लिए जाते है

धरती के क्षेत्र 

आकाश , नदी , पहाड़

खेत - खलिहान

सोने , हीरे , जवाहरात के भंडार

और सभी बेशकीमती खजाने ,

बस छूट जाता है जीतना

लोगों का दिल

कराहों के दर्द

चीत्कारों के आंसू 

शरणार्थियों के घाव 

जब जब युद्ध होता है ।