चकाचौंध की उड़ान - 


चकाचौंध भरी दुनिया की

उन्मुक्त उड़ानों से

जब जब धरातल पर

कदम टिकाता हूँ ,

अहसास होता है 

धरती पर बिखरी 

ऊँचाईयों व खाईयों की भिन्नता का , 

रुबरु होता हूँ

धरा की बंजर , पथरीली व हरियाली आंचलो से ,

आंखे ठहरती है 

एक बंगले के पीछे दसियों झोपड़ी की सुर्ख पुआलों पर

अनायस ही बंगले की फेंकी एक चिंगारी

मिनटों में नष्ट कर देगी नामोनिशा ,

पर वो भी अनजान इन चिंगारियों से 

मदमस्त है ,अपनी जिंदगी की साजोसजा में 

अनजान हैं वो मानो बाक़ी जहां से 

खुद को खुद तक समेटे 

अभय संतुष्टि की है यहां आबोहवा

न कोई तुलना है किसी से

ना ही मगर की होड़ वैर ,

यही धरा पर लौ ऐसी

जलाती शत्रुता विद्धेष की हर रार गांठ को ;

लौ की प्रकाश में 

जगमगाते प्रेम और सद्भाव है

यही धरा पर यथार्थ चकाचौंध है 

पर दोयमता की अमिट मुहर लगी हुई सी ।