अब नहीं दिखतीं धरा पर
गौरैया हैं कहाँ गईं ?
भोर के कलरव में जिनके
भी थे गीत गूँजते
अब कहाँ,किस ओर हैं
उनकी मधुर धुन खोजते
थीं जो पहले शान से
आँगन हैं सब घेरे हुईं
हाल अब ऐसा है आया
है नहीं मानव पर जमीं
जिस झरोखे से वह अपने
प्रिय को थीं देखतीं
यंत्रों का यह दौर आया
गुम हो गईं सब शान्त सी
चहचहाती,फुदकती हुई
जो घड़े के पास आतीं
काल ने ठुकरा दिया
कहकर," सदी है दूसरी"
और नहीं यह गौरैया थीं
गगन नहीं मानव प्रेमी
इसी मानव ने है अब सब
छीन ली इनकी खुशी
ढूँढने की भी जो कोशिश
अब करेगा कोई भी
पाएगा वह अपने पथ पर
बस एक गौरैया चुपचाप सी
ये ही थीं जो पहले रहा
करती थीं अपने झुँड में
पर अब दिखती नहीं धरा पर..
गौरैया हैं कहाँ गईं...