मुझे नदी की धारा जैसा बहना है
मुझे तो धारा जैसा बहना है,
आएँगे कई पत्थर राह में मेरी,
आएँगे कई पत्थर राह में मेरी,
उनसे टकराकर मुझे आगे बढ़ते रहना है,
मुझे नदी की धारा जैसा बहना है,
मुझे तो धारा जैसा बहना है।।
राह में अगर आए मुश्किलें वो बड़ी बड़ी
चट्टान सी,
राह में अगर आए मुश्किलें वो बड़ी बड़ी
चट्टान सी,
चीर कर उन्हें भी बस यही उनसे कहना है,
मुझे नदी की धारा जैसा बहना है,
मुझे तो धारा जैसा बहना है।।

