तिरंगे में लिपटे कबसे सोये पड़े है
अब तो काफिला साथ लेते चलो
राह देख रही होगी घर में माँ और बीवी
आखरी सलाम करने को तो चलो
बिटिया की गुड़िया रह गयी
बीवी की चूड़ी रह गयी
माँ का चश्मा भी याद रहा मुझे
बस साँसे धोका दे गयी
देख तो लूँ एक बार उन्हें
जो नज़रे बिठाये राह तकते हैं
वादा करता चलूँ फिरसे उनसे
जो मेरी एक झलक के लिए
रात रात भर जगते हैं
फिरसे आऊंगा माँ मैं वापस
तेरी ही कोख से इस दुनिया में
फिरसे सजुंगा मैं अपनी
अर्धांगिनी की बिंदिया में
फिरसे लौटूंगा मैं अपनी नन्ही गुड़िया के लिए
सारे फ़र्ज़ निभाने है उसके विदाई के लिए
एक दिन मेरे भी नाम कर देना ऐ दुनिया वालो
शहिदों की जब बात चले तो आंसू न बहाना मेरे घर वालो
कागज की पर्ची से तो मेरा घर नही चल पाएगा
मेरी गुड़िया की पढाई का खर्च भी कैसे आयेगा
मेरे मरने का बस इतना कर्ज़ चुका देना
जब हो जरूरत मेरे परिवार को मेरी
अपने हाथ बढ़ा देना...