अहसासों को तुम समझ सको
ऐसे मेरे हालात कहाँ ?
दिल की तुमसे कह सके
ऐसे मेरे अंदाज़ कहाँ ?
हम रूसवा होते रहते हैं
बिन बोले बहुत कुछ कहते हैं
करते हो बेरुखी हमसे
हम हँस कर सहते रहते हैं
ना करो कदर की कोई कीमत नहीं
मेरे इन अहसासों की
हम कुछ भी कहें बस कहते रहें
कोई कदर नही इन अल्फ़ाज़ों की
हमारा क्या है हम रो लेंगे
आँसू से ये दिल धो लेंगे
दर्द ठहर जायेगा मुझमें
बस तन्हा सफर ये जी लेंगे
तुम आबाद रह लेना
रब से फरियाद कर लेना
ना कभी दिखूं तुम्हे किसी राह पर
जिस्म को जुदा रूह से होने देना ...