तेरी मुस्कराहट के बिना ये दिन अधूरा है तेरी मुस्कुराहट के बिना ये शाम अधूरी है गुमसुम सी खोयी सी आँखे मेरी तेरी राह तकती ये पागल सी आँखे मेरी हर कतरा आंसू का बेचैन रहता है हर दर्द में जैसे कोई सैलाब बहता है लौट आओ की सांसे भी रुक रुक कर आती है कैसे कहूँ ये धड़कन भी अब थमती जाती है ना लफ्ज़ है ना ही कोई अलफ़ाज़ बाकी है बेजुबान दिल की हालत नासाज़ लगती है कौन जाने की कब साथ छोड़ जाऊ मैं तम्हारी राह से मुँह अपना मोड़ जाऊ मैं लौट आओ की अब आस टूटने को है लौट आओ की अब सांस छुटने को है लौट आओ ... लौट आओ ...