हमारे ना होने से क्या होगा
क्या दिन नहीं होगी , या रात नही होगी ?
किसी से किसी की मुलाकात नही होगी ?
फूल नही खिलेंगे क्या बरसात नही होगी ?
बादल नही घेरेंगे , पूनम की रात नही होगी ?
लोग मिलते रहेंगे बिछड़ते रहेंगे
वादे बनते रहेंगे बिखरते रहेंगे
यादों की गलियों से हम गुजरते रहेंगे
चंद खुशियों के लिए सौ लम्हा जीते रहेंगे
हमारे ना होने से क्या होगा
चले जायेंगे हम भी जहाँ को रुखसत करके
दिलों में यादों की बरकत करके
गीले शिकवे सब यही रह जायेंगे
हम कही और आशियाँ बनाएंगे...