चलो कुछ नज्म लिखते हैं
तुम मुझ पर लिखो
हम तुम पर लिखते हैं
देखों मेरी आँखों में
कुछ शरारतें हैं
लफ्ज़ भी थोड़े
बहकते हुए से हैं
गहराई हैं झील सी
कही खो ना जाना तुम
आँखे भी चंचल है
बहक ना जाना तुम
लिखो कुछ ऐसा
सब दंग रह जाए
सुनके नज्म तुम्हारे
उसी में खो जाए
कुछ लिख देना
मेरी चूड़िया बहुत खनकती हैं
जब जब देखती है तुझे
धड़कन संग धड़कती हैं
ये भी लिखना
पायलों की घुंगरू शोर करती है
तुझसे मिलने की ख़ातिर
हर ओर छनकती है
कुछ लिखना जुल्फों की
आदतें बहुत बुरी है
तेरी राह में हर बार
हवाओ संग उलझी हैं...