हां हम दूर हो चुके थे,
मैं बुला बुला थक चुकी थी,
और वो हद के मगरूर हो चुके थे,
कहानी समझो खत्म थी,
महबूबा ने अश्कों से याराना कर लिया था,
महबूब ने रोजगार से दोस्ती कर ली थी,
लगता था जिंदगी में मातम पसर गया,
बेलगाम आंसूओं का बादल बरस गया,
बात कुछ रोज पहले की है,
नैनौ को मोबाइल में गडाये,
कानों में इयरफोन लगाये,
दुखभरे गीत चलाये,
एसकिलेटर पर कदम रखा ही था,
कि यू ही अचानक कंधे पर एक हाथ आया,
हमने सोचा वो आ गये,
लेकिन यहां तो हमने अपना एक पुराना दोस्त पाया,
अपनी आंखों के नीर को छुपा,
नकली हंसी अंधेरों पर ला,हमने हाल पूछा ही था,
वो बोला तू मेरी याद में अब तक रोती है,
कहता था ना मुझसे जुदाई कुछ ऐसी ही होती है,
हंसते हंसते मानो हंसी के फव्वारे छूट गये,
फिर पास ही के रेस्तरां में बैठ बतियाने लगे,
फिर से पुराने ज़माने याद आने लगे,
वो बचपन के खेल, वो हंसी ठहाके,
वो ख्वाबों में जीना,वो प्यारी सी बातें
वो गलियों में भटकना समोसे खाते,
वो बसों में बिना टिकट के सैर सपाटे,
खैर उसने पूछा छोड़ गया क्या कोई तुझे,
पहले ही कहता था पार्टनर बना लें मुझे,
मैंने कहा कभी तो थोड़ा सीरीयस हो जा,
उसने कहा तू कभी मेरे लिए भी क्यूरियस हो जा,
कहता मेरा भी तेरा सा हाल है,
शायद लव के मामले में दोनों कंगाल है,
बातें बातें बस बातें लगा कितना जानता है ये मुझे,
फिर ये मिलने का सिलसिला चलता रहा,
दिल खुलते रहे एक दूजे से मिलते रहे,
आज फिर से हाथ में मोबाइल है,
पर चेहरे पर हसीन सी स्माइल है,
आजकल खुद से पूछें रही हूं,
कि जो कुछ रोज पहले मैं थी क्या मैं वहीं हूं

