हम एक व्यर्थ से इंतजार में हैं,
तेरे चाहने वालो की कतार में हैं,
यूं तो बेशुमार मोहब्बत लिए फिरते है लोग,
एक हम है जो तेरे खुमार में हैं

जो रंग बिखरते है अकसर अदाओं से तेरी,
वो नजारे कहां किस बहार में हैं,
तेरी नजरो की चमक कर दे हीरों को धुंधला,
वो जोहरी सी परख बस तेरे यार में है