इंतजार में स्वप्न, या स्वप्न का इंतजार,
ख्वाब हक़ीक़त से जुदा होते है,
पर कहीं न कही ये जीवन के परदे के पीछे छिपे सच है,
जिन्हे हम मानने से अक्सर इंकार कर देते हैं

अमूमन ख्वाबों की जागीरें कैद हो जाती हैं,
चंद हाथों में, चंद लम्हों में, चंद बातों में,
परंतु आजाद रहना मेरा हक है,
जीवन के हर लम्हे पर हक यकीनन मेरा ही तो होना चाहिए।

वर्तमान को अतीत से पृथक करना जरूरी है,
एक मिथक में जिंदगी व्यतीत करना मेरी हार होगी,
मेरे अस्तित्व पर सवालिया निशान होगा,
एक हारे हुए इंसान का जीवन मेरे लिए कदापि नही है

जो जिंदगी के किसी मोड़ पर तुम्हे छू गए है,
उन्हे वही छोड़ तुम्हें ये रास्ता खुद तय करना है,
तुम्हे फिर एक दफा सवरना है,
जिंदगी का मासूमियत संग सफर करना है