शून्य सी तकती क्षितिज को,

मेघों से हिफाजित इन्द्रधनुष को,


सपनों के ताने-बाने बुनती,

तेरी अनकही बातें सुनती,


काले स्याह बादलों की तनातनी बस अभी थमी,

टप टप निचुडते बादलों की गड़गड़ाहट,


झर झर नीर बरसाते बादलों की घबराहट,

कलरव करती पक्षियों की चहचहाहट,


जमीन धुल गई है, गर्द बह गया है,

बादामी पत्ते छड़ गये, सब्ज रह गया है,


बयार में शीतलता, यू बिखर गयी,

फिजाएं भी अपना, तराना कह गयी,

 

कितना हम रंग सा है ये दिल के दर्द से,

मन में उठे भूचाल की थरथराहट,


नैनो से यकायक झरनों का आगमन,

फिर व्यथा की मेघों की भांति सिकुड़न,


करीने से ज्वालामुखी का मद्धम होना,

रंज छटक कर फिर वर्तमान से दोस्ती,


पत्तों की तरह दिल का शीशे सा चमकना,

सावन सा गुबार का चौखट पर बार बार उभरना,


ये सिलसिला है जनाब जो ना कभी रूका हैं ना कभी रूकेगा,

वक्त अपनी बेरूखी का किस्सा दोबारा कहेगा