उदास क्यों हैं

माना हम दूर है, ना मिलने को मजबूर हैं,


लेकिन उनका बिछड़ना भी क्या बिछड़ना,

जिनके दिल एक साथ धड़कते हो,

जिनके सजदे एक साथ होते हो

जिनके बचपन जवानी एक सी हो,

जिनके हर किस्से कहानी एक सी हो,


यकीनन, 

हमारे वादे थे साथ चलने के,

साथ गिरने के, साथ उठने के,

साथ ज़र्रा ज़र्रा तलाशने के,

साथ हर सुख दुख बांटने के,

साथ लड़ने के, साथ मनाने के,

टूट कर फिर, जुड़ जाने के,


संग जवानी बुढ़ापा काटने के,

संग हर जिम्मेदारी बांटने के,

संग मुस्कुराने के, संग रूलाने के,

संग मृत्यु की गोद में सो जाने के,


फिर भी तू उदास ना हो, 

हम दूर नहीं सबसे करीब है,

लोग अक्सर साथ रहकर भी दूर होते हैं,

संग रहने, चलने, हंसने, रोने को मजबूर होते हैं,


हम तो दूर होकर भी साथ है,

चोट तुझे लगती है, दर्द मुझे होता है,

मैं सो नहीं पाती, जब तू रोता है,

दुआ यहां करती हूं,अदा वहां होता है,

तेरी परेशानी का हर पल, महसूस यहां होता है,


अक्सर तेरी खुशी, तेरे गम सपनों में दिख जाते हैं,

तेरी पुकार सुनाई देती है, तेरे अकस दिख जाते है,

अब इससे भी गहरा रिश्ता क्या होगा..


तू उदास ना हो,

तू अक्सर कहां करता था,

सच्चे प्यार का मिल पाना रूहानियत से कम नहीं,

हम मिल‌ पाये इक दूजे को महसूस कर पाये,

महोबबत कर पाये, संग मुस्कुरा पाये,

क्या कम है..


तू मुझ में इस कदर है, कि अब तेरा इंतजार भी नहीं,

तुझसे इतना इश्क कर लिया, अब किसी से प्यार नहीं..