हमने उनकी तकरीर में जहां सुन‌ लिया,

ये जमीं सुन‌ ली, वो आसमां सुन लिया,

गुल खिले ही नहीं थे फिजा-ए-आलम में,

तेरे लफ़्ज़ों में हमने पूरा गुलिस्तां सुन‌ लिया


तुम सुन सके ना मेरी धडकनों की ताबीर,

रफाकत से तेरी हमने हयात सुन‌ लिया,

लफ़्ज़ों को हिफाजत से रखना मेरे जनाब,

जो ना कभी सुना था वो आज सुन लिया