तुझे हंसाने के चक्कर में हंसना गाना भूल गए,
गम के मारे ऐसे बैठे हम मुस्काना भूल गए।

तुझे देख हम लोगो से अब आंख मिलाना भूल गए,
खोया तुझ को मानो ऐसे खुद को पाना भूल गए

तुझे आवाज लगाने में हम खुद को बुलाना भूल गए,
समझें तुमको हम कुछ ऐसे समझ में आना भूल गए