हां मैं एक पिता हूं
बच्चों की खातिर ना रुका मैं ना कभी थका हूं..
हां मैं एक पिता हूं

उन नन्हे कदमों में तुझे चलना सिखाया था कभी,
जो तू गिरा घुटनों के बल मैने उठाया था तभी,
तू दर्द में जब भी रहा आंसू लिए हर दर चला,
ना गिला ना शिकवा किया तुझको कलेजे में रखा,
तू डाल सा मैं पात सा संग संग तेरे चला हूं

हां मैं एक पिता हूं

तेरी जिद्द के आगे हार कर हर मांग को पूरी किया,
तू लड़ सके हर वार से ऐसा तुझे काबिल किया,
तू निडर सा शेर सा हर चाल अपनी चल सके,
मैं खुद भले ही बिखर लू तुझे सदा पूरा किया,
तुम हो कलेजा जिगर का कभी न कह सका हूं

हां मैं एक पिता हूं

हर दर्द हर मुश्किल मेरी झोली में क्यों न आ गिरे,
मेरा अंश बस बढ़ता रहे हर रोम ये इच्छा करे,
ना शिकन अपने चेहरे पर त्याग की आने ही दी,
तेरी ऊंचाई में सदा अपनी खुशी यूं ढूंढ ली,
मैं साथ तेरा दू सदा तुझको अकेला ना करू

हां मैं एक पिता हूं