पापा तेरी उंगली थाम तकलीफे सारी पार करी,
तूने कस के पकड़े रखा मुश्किल से जब हार गई,
मां ने हमको पैदा कर सौभाग्य दिया तेरे होने का,
दुनिया चाहे शोक मनाए दुख न किया मेरे होने का,
जब जब जो भी तुमसे मांगा देने में न देर करी,
लोगो को न सुनी कभी बच्चो पर पूरी मेहनत की,
पढ़ा लिखा काबिल बना हम सब पर है उपकार किया,
अपनी परवाह बिलकुल न की सब कुछ अपना वार दिया,
हम न है देने के काबिल जितना तुमने त्यागा है,
पिता का हाथ जिस सर न हो कितना वो अभागा है,
इस पल भी तुम मेहनत करते साथ सभी का देते हो,
बरगद से लाचारो को अपनी छाया में लेते हो,
पापा मैं बस ये ही चाहूं सर पर तेरा हाथ रहे,
जब तक समझ रहे इस तन में पापा तेरा साथ रहे
