महफ़िल में शामिल होने का, अब हमें न कोई शौक रहा,
उन नजरों के पैमानों से यारा हमने जो पी ली है।
मुझे देख के अक्सर लोग कहें, मखमूर सी तुम क्यों लगती हो,(मखमूर - नशे में)
ना पीती हो ना नशा कोई, पर आंखें बड़ी नशीली हैं।
मेरी चाहत थी तेरे साथ जिएं, तेरे साथ ही रुखसत हो जाए,
दिल हार के जख्मी हो बैठे ये किस्मत बड़ी हठीली है।
नाराज नहीं हम चुप से है, हालातों की मजबूरी पर,
प्यार के हत्या को दिलबर, एक धोखेबाज जरूरी है।
अब मार हमें या जिंदा रख, ये तुझ पर हमने छोड़ दिया,
संग बीते उन चंद लम्हों में खुशियां मैंने सब जी ली है।

