याद है वो जरी का दुपट्टा,

जिसे हमने प्यार के धागे से सिया था,

जिसके हर अंजुम में तेरी परछाई थी,

जिसके तारो में तेरे पोरों की छुअन समाई थी,


जिसका वो सफेद रंग हर छल से दूर था, 

जिसमें तेरी मेरी खुशबू समाई थी, 

जिसका सरसराहट हमारी धड़कनों से थी, 

जिसकी ओट हमारा झरोखा हुआ करता था


बरसों हुए, मैंने उसे बहुत सम्भाला है, 

आज भी तेरी याद में अक्सर उसे ओढ़ कर तुझे महसूस कर लेती हूं, 

तुझे अपने दिल के करीब बहुत करीब कर लेती हूं..